आज़मगढ़।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह सहित 06 अधिकारी/कर्मचारीयों को प्रदान करने की घोषणा।
उत्कृष्ट कार्यों को लेकर पुलिस महानिदेशक (उ0प्र0) लखनऊ द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, प्रो0 त्रिवेणी सिंह, निरीक्षक कोतवाली सदर सहित छह लोगों को पुलिस महानिदेशक के प्रसंशा चिन्ह से सम्मानित किया जाना है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह (गोल्ड) ,
अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली (प्लैटिनम),
थाना प्रभारी दीदारगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह (सिल्वर),
निरीक्षक राजेश कुमार राय (सिल्वर),
आरक्षी आलोक कुमार राय (सिल्वर),
आरक्षी अभिमित तिवारी (सिल्वर)
प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा । डीजीपी द्वारा पूरे प्रदेश के सम्मानित किए जाने वाले 368 लोगों की सूची जारी की है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा विभिन्न मामलों के खुलासों को लेकर कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जिले की कुछ घटनाओं को तो पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस महानिदेशक के प्रसंशा चिन्ह दिए जाने के लिए प्रदेश भर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व आरक्षियों की सूची जारी की है। 368 लोगों की जारी इस सूची में जिले से एसपी, सदर कोतवाल के साथ कूल 06 लोग शामिल है। जिन्हें 26 जनवरी 2020 को प्लेटिनम, गोल्ड व सिल्वर मेडल दिया जाना है।