Breaking News

अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

 थाना-मेहनाजपुर।

एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

   पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो.त्रिवेणी सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों /वाहन चेकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मेहनाजपुर अश्वनी कुमार मिश्र मय उपनिरीक्षक हमराह का के चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति ,तलाश वांक्षित /वारंटी में मामूर थे कि खुम्भादेवरी के पास समय करीब 4.00 बजे एक व्यक्ति मेहनाजपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया रोककर बाजाफ्ता तलाशी लेने पर एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ |नाम ,पता पूछने पर अपना नाम सुन्दरदास, उर्फ एसपी पुत्र बलिराज ग्राम जमुनीपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ बताया जो थाना स्थानीय के मु.अ.स. 6/20 व मु.अ.स. 07/20 में वाछिंत था । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 24.01.2020 को समय 6.18 बजे ,मु.अ.सं. 14/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को दिनांक 24.01.2020 को चालान माननीय न्यायालय किया गया।
 पंजीकृत अभियोग-

,मु.अ.सं. 14/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 

 गिरफ्तार अभियुक्त – 

1. सुन्दरदास, उर्फ एसपी पुत्र बलिराज ग्राम जमुनीपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 

 गिरफ्तार करने वाली टीम:-

(1)SSI श्री अश्वनी कुमार मिश्र 
(2)का. पुरुषोत्तम यादव 
(3)का. मो. सलीम 
थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 

 बरामदगी

1 अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर व 3000/रु.

 थाना बरदह

 एक वारंटी गिरफ्तार

आज दिनांक 24.1.2020  को उ0नि0 बसन्तलाल मय हमराह का0 सुरेन्द्र शर्मा का0 रघुविन्द सिह के  देखभाल क्षेत्र मे मामूर था कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली। कि मु0न0 744/11  धारा 323,504,506, भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट  न्यायालय एसीजेएम कोर्ट न0 11 आजमगढ़ तारिख पेशी दिनांक 26.3.2020 का वारण्टी/मजारिया एचएस/ पशु तस्कर/टाप टेन अपराधी अभियुक्त राशिद पुत्र नईम ग्राम बक्शपुर थाना बरदह आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष जो अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराह के अभियुक्त के घर ग्राम बक्शपुर पहुँचा तो वांरण्टी अभियुक्त राशिद पुत्र नईम  उपरोक्त अपने घर पर मौजूद मिला । जिसे मुकदमे का बोध कराते हुए गिरफ्तार किया गया ।  

आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यव्स्था बनाए रखने हेतु कुल 30 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।
और नया पुराने