Breaking News

विद्यालय का ताला तोड़ बच्चों के खाने पीने का सामान उठा ले गए चोर ।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने थाने पर दी चोरी की तहरीर ।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रजादेपुर, कादीपुर ब्लॉक  अजमतगढ़ में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा बच्चों के खाने पीने का राशन सहित बर्तन तक चोर उठा ले गए।

जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर, कादीपुर ब्लॉक अजमतगढ़ में स्थित प्राथमिक विद्यालय में  अज्ञात चोरों ने चौबीस, पच्चीस की रात्रि में विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखें बच्चों के खाने पीने का सामान सहित बर्तन व खेलकूद की सामग्री सहित सारा सामान उठा ले गए चोर। जिसमें 10 कुर्सी , 81 थाली, 78 गिलास, व 4 बोरी गेहूं , 3 बोरी चावल सहित एक बड़ा भगोना व कढ़ाई और खेलकूद की सामग्री आदि सामान चोर उठा ले गए। जिसकी तहरीर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश यादव पुत्र स्वर्गीय राम सुमेर यादव द्वारा जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ दिया गया। आये दिन हो रहीं चोरियों से  क्षेत्र में भय व्याप्त है।
और नया पुराने