Breaking News

चौकीदार की 6 वर्षीय पौत्री के साथ हुआ दुष्कर्म।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

मौके पर पुलिस अधीक्षक व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

जीयनपुर पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया।

सगड़ी। 
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के चांयपुर ग्राम सभा निवासी रामनिवास गौड की 6 वर्षीय पुत्री के साथ हुआ दुष्कर्म सूचना पर पुलिस अधीक्षक व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का किया निरीक्षण वही नाबालिक बच्ची को पुलिस ने भेजा जिला अस्पताल , एक संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय अनु (काल्पनिक नाम) अपनी माता के साथ घर पर सोई हुई थी की रात्रि में 11:00  बजे उसे कुछ लोग उठाकर लेकर चले गए और दुष्कर्म करने के उपरांत गांव से बाहर स्थित घर के बाहर नग्न अवस्था में नाबालिक लड़की को छोड़कर फरार हो गये होश आने के उपरांत घर का दरवाजा खटखटाने व चिल्लाने के उपरांत परिजनों ने उसे संभाला और वही पुलिस को सूचित किया सूचना के उपरांत पहुंची पुलिस ने नाबालिक बच्ची को जहां जिला अस्पताल भेजा तो वही शक के आधार पर उसी गांव के एक व्यक्ति को उठा लिया घटनास्थल पर पहुंचे आजमगढ़ पुलिस कप्तान प्रो0 त्रिवेणी प्रसाद सिंह व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने निरीक्षण किया।
मौके पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सैंपल लिया। जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वही कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। नाबालिक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज आजमगढ़ जिला अस्पताल में चल रहा है।
और नया पुराने