Breaking News

स्वयं सेविकाओं ने "राष्ट्रीय एकता" पर बनाई रंगोली।

सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सातवें दिन जो प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम पर आयोजित है ।स्वयंसेवक/ सेविकाओं ने सफाई अभियान के बाद रंगोली बनाई। यह रंगोली स्वयंसेवकों ने योगासन के संदर्भ में बनाई, जिसके माध्यम से यह कहना चाहते थे कि "करो योग रहो निरोग"। स्वयं सेविकाओं ने "राष्ट्रीय एकता" पर रंगोली बनाई जिसने अखंड भारत का प्रतिनिधित्व किया। आज शिविर का सातवां दिन था, इसमें यह देखा गया कि जो छात्र- छात्रा शिविर के पहले दिन मंच तक आने में हिचकते व संकोच करते थे,वे भी आज मंच तक धड़ल्ले से आकर अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इतना ही नहीं स्वयंसेवकों ने तो धड़ल्ले से मंच पर आकर विभिन्न म्यूजिक पर डांस करते दिखाई दिए।स्वंय सेविकाओं की ओर से भी डांस करने का प्रस्ताव आया, किंतु मंच से अनुमति नहीं मिली। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में अंकिता विश्वकर्मा- सरस्वती वंदना, संतोष ने स्वागत गीत,मोहन रजक एवं आलोक कुमार ने- सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा ,कुमारी माला ने- इंसाफ की डगर पर,कृष्ण कुमार ने देशभक्ति गीत एवं स्नेह लता प्रजापति ने गाना प्रस्तुत किया। डॉ. हसीन खान पूर्व समन्वयक (राष्ट्रीय सेवा योजना )वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से स्वयंसेविकाओं और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा 'कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यावहारिक ज्ञान सिखाता है और इसके माध्यम से छात्र-छात्राए देश भक्ति में अपना योगदान देते हैं और अगर कहीं से योगदान  न दे पाए तो भी आतंकवादी नहीं हो सकत यह मेरा दावा है ।

'समारोह में संस्था के प्राचार्य डॉ.राम अवध सिंह यादव,डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, डॉ.के.एन. गुप्त  डॉ.ज
 गदीश प्रसाद, डॉ.शशि कुमार मिश्र, डॉ.दिनेश कुमार दुबे डॉ.अखिलेश कुमार तिवारी ,प्रमोद कुमार , सुलेमान आदि शिक्षकों  ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया।  मनोज कुमार राय, राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, राम बचन यादव,बृजेश शर्मा एवं चंद्रशेखर यादव कार्यक्रम के समय उपस्थित रहे ।
 राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.शैलेश पाठक ने संचालन किया तथा श्री नितेश जायसवाल ,शैलेश सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस तरह 15 -1- 2020 से आयोजित शिविर 21-1- 2020 को संपन्न हो गया । 3:00 बजे सभी छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना गीत प्रस्तुत किए।  इसके बाद सभी लोग  एक साथ महाविद्यालय आए।फिर सभी लोग अपने अपने घर को चले गए।

और नया पुराने