आज़मगढ़।
जीयनपुर।
अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमिलिया की ग्राम प्रधान कुसुम त्रिपाठी ने भीषण ठंड के मद्देनजर सोमवार को अपने ग्राम सभा में 200 से अधिक कंबल का वितरण किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो जरूरतमंद है।
उनको कंबल दिया गया।उन्होंने गांव के बुजुर्ग ,गरीब महिलाओं को चिन्हित कर उनके पास जा जाकर सभी को कंबल दिया ।घर घर जाकर जरुरतमंदो की पहचान स्वयं इस महिला जनप्रतिनिधि ने किया।इस अवसर पर 80 वर्ष 70 वर्ष की जर्जर हो चुकी महिलाओं को उन्होंने बड़े विनम्र भाव से कंबल दिया और कहा कि असली जरूरत इनिको है।
प्रधान पति त्रिपुरारी त्रिपाठी ने भी उनके इस कार्य में चढ़ बढ़कर सहयोग दिया । महिला जनप्रतिनिधि को प्रोत्साहित किया। इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए ग्रामसभा वासियों, क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यह महिला जनप्रतिनिधि का समाज के प्रति उत्तम योगदान है। इस अवसर पर रजनीश ,सीता, सुक्खू ,कन्नड़ दादा ,गुलाब विश्वकर्मा, मुन्ना लाल शर्मा ,विश्वंभर चौहान, रामकिशन चौहान, तारकेश्वर नाथ त्रिपाठी ,तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।