Breaking News

सरकार किसानों की कर रही अनदेखी :: हवलदार

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सपा ने तहसील पर किसानों की समस्याओ को लेकर दिया धरना।

गूँगी बहरी सरकार फैला रही धार्मिक उन्माद ।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरने का आयोजन किया जो महंगाई भ्रष्टाचार एवं किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना लेकर धरना दिया एवं उप जिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और गन्ना का बकाया भुगतान नहीं कर रही है जबकि सरकार ने सभी गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान 14 दिन में करने का निर्देश दिया था और नहीं होने पर 12 परसेंट ब्याज के साथ गन्ना का भुगतान करने का वादा किया था पर यह गूंगी बहरी सरकार किसानों की हितैषी बनने का ढोंग रच रही है और इनके गुंडा माफिया लोग एवं सरकार के लोग गन्ना मिलों से मिलकर एवं कांटो पर घाटोली तो कर ही रहे हैं साथ ही ऐसे लोगों का पर्चियां दी जा रही है। जिनके पास एक विश्वा भी जमीन नहीं है और ना ही उन्होंने कभी गन्ना बोया था और ना ही बोला है पर ऐसे लोगों को पर्चियां दी जा रही हैं जिनके पास गन्ना है ही नहीं जिस में गन्ना किसानों के साथ सरकार द्वारा छलावा किया जा रहा है एवं परसिया नहीं देने से किसान अपना गन्ना खेतों में जलाने के लिए मजबूर होगा उन्होंने कहा कि यदि किसानों का गन्ना सही समय पर खरीदा नहीं गया और भुगतान नहीं किया गया तो सपा के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे जिसके लिए उन्होंने पूर्व में कमिश्नर और जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा था पर अब तक उस पर सुनवाई नहीं हुई जिसको लेकर सपा के लोग तहसील ऊपर क्रमिक अनशन देते हुए मिल ऊपर भी अनशन करने का मन बना लिया उन्होंने कहा कि यह भाजपा की गूंगी बहरी सरकार देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर राज करना चाहती है जो कभी सफल नहीं होगा।यह पूजी पतियों की सरकार है गरीबो किसानों,आम लोगो की सरकार नही है।बेरोजगारी बेतहासा बढ़ रही है और आजादी की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारी भी आज सोच रहे होंगे कि देश खुसहाल होगा।पर यह सरकार आज सी ए ए और एनआरसी लाकर देश मे धार्मिक उन्माद फैला रही है।यह गोडसे जैसे को मानने वाले सरकार है बीर सावरकर को यह सरकार भूल गयी।उन्होंने यह भी कहा कि देश में महंगाई भ्रष्टाचार,बलात्कार बढ़ा है तो नौजवान किसान बेरोजगार, आम आदमी सभी परेशान हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है यहां तक कि देश में तो जो चल रहा था चल ही रहा है आजमगढ़ जैसे शहर में 6 साल की बच्ची के साथ जो रेप की घटना उजागर हुई है वह कतई बर्दाश्त नहीं किए करने योग्य ऐसे अपराधियों को भी पुलिस संरक्षण दे रही है जो ठीक नहीं है देश का किसान चौतरफा मारा जा रहा है पर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है कार्यक्रम की अध्यक्षता जय राम सिंह पटेल एवं संचालन डॉ हरिराम यादव ने की इस दौरान अशहद इदरीश, विधायक निजामाबाद आलम बदी,रामसिंगार यादव,लौहर यादव,उमेश यादव कमलेश यादव,उधम सिंह,भजुराम सिंह पटेल, शेरा यादव,हनशराज चौहान,सूर्यभान यादव, राम दरस यादव,नागेंद्र सिंह पटेल,प्रहलाद यादव,राम सरीख यादव,हारुन खान,अरसद खान,सूर्यनाथ यादव,राजेश यादव महाप्रधान,दलसिंगार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने