Breaking News

धूमधाम से मनाया गया 71 वां गणतंत्र दिवस।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सभी संस्थानों में मनाया गया गणतंत्र दिवस बच्चों ने मोहा सबका मन।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में धुमधाम से मनाया गया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस। क्षेत्र के सभी विद्यालय व सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। वही क्षेत्र के तमाम स्कूल व कालेजों में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।
एम,एस पब्लिक स्कूल चंगईपुर में बच्चों द्वारा राष्ट्रगान के साथ कई तरह के प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। वही चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया था जिसको देखकर सभी लोग मनमोहित हो गए। वही विद्यालय पर पहुंचे मुख्य अतिथि के रुप में तहसीलदार सगड़ी हेमंत गुप्ता ने कहा कि बच्चों द्वारा इस तरह के विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। अजमतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण के बाद डॉक्टर, स्टाफ नर्स सहित तमाम स्टाफ के मौजूदगी में साफ सफाई व स्वछता अपनाने का सभी लोगों ने गणतंत्र दिवस पर शपथ ली।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चैयरमेन अजमतगढ़ पारसनाथ सोनकर, डॉक्टर एस, एन, सिंह,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ डॉ0 शौकत अली,प्रबंधक चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ छेदी लाल गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, साहिल यादव,रीतलाल यादव सहित तमाम  लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने