मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
दर्जनों को उठा कर पुलिस कर रही पूछ ताछ ।
बीएचयू में जीवन मौत से जूझ रही पीड़िता ।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चायपुर गांव में 25 जनवरी को 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुए रेप का पुलिस ने अब तक 2 दिन बीतने के बाद भी किसी भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।जबकि बच्ची का इलाज बीएचयू में चल रहा है जो वहां जीवन मौत से जूझ रही।वहीं अब तक पुलिस ने दर्जनों लोगों को उठाकर पूछताछ कर चुकी है पर अब तक पुलिस की पकड़ से रेप के आरोपी दूर है जिससे पुलिस पर सवालिया निशान उठने शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बच्ची को अज्ञात लोगों ने रात्रि में दो बहनों और मां के साथ सो रही बच्ची थी को उठाकर घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर तिवारी पट्टी गांव के समीप एक टेंट हाउस के अंदर गैलरी में रेप कर छोड़कर नग्गी छोड़ भाग गए। जिसे लोगों ने देखकर पुलिस को फोन कर सूचना दी उसके बाद जिले से लेकर क्षेत्र तक हलचल मची जिसमें कप्तान एवं एसपी ग्रामीण सीओ सगड़ी कई थानों की फोर्स फॉरेंसिक टीम एसओजी डाग स्क्वायड आदि को लगाया गया पर अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।तो वहीं दूसरी तरफ जीयनपुर कोतवाली में ग्रामीणों का तांता लगा रह रहा है एवं जिसका विरोध महिला मंडल भी करने में जुटी हुई है ।तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के तमाम लोग इस तरह से हुए रेप की भर्त्सना कर रहे हैं और लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जबकि पुलिस अभी भी शक के आधार पर कई आरोपियों की तलाश कर रही है एवं रात दिन दबिश डाल रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं जिससे पुलिस के भी ऊपर सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए हैं।आलम यह है कि जीयनपुर पुलिस ने अब तक कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर चुकी है जिससे परिजन से लेकर गांव तक लोग घबराए हुए हैं।यही नहीं लोगों का मानना है कि पुलिस सही दिशा में कदम नहीं बढ़ा रही जिससे आरोपी तक पकड़में आ सके। कोतवाल विमलेश मौर्य ने बताया कि दबिश दी जा रही है पर अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं जबकि कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा एवं आरोपियों को जेल के अंदर डाल दिया जाएगा।
नारी शक्ति संस्थान के लोगो ने जल्द गिरफ्तारी की की मांग
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र चायपुर गांव में हुए 06 साल की बच्ची से रेप को लेकर सोमवार को नारी संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर पूनम तिवारी सहित महिला संस्था सदस्य महिलाओं ने गांव में पहुंचकर परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने मांग की कि रेप के आरोपियों को जल्द से जल्द खुलासा कर उन्हें पकड़ कर 30 दिन के अंदर फांसी की सजा दी जाए ।यही नहीं उन्होंने ऐसे रेप की ही भर्त्सना की एवं कहा कि पुलिस ने अगर जल्द मामले का खुलासा नहीं किया तो हम नारी संगठन के लोग सड़क पर उतर कर इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन आदि करने के लिए बाध्य होंगे। इस घटना से लोग काफी आक्रोशित हैं जब आजमगढ़ जैसे शहर में इस तरह की घटना हो रही है तो पूरे देश की हालात क्या है इस पर भी गौर करना होगा।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और कोतवाल विमलेश मौर्य से कहा की ऐसे जघन्य अपराधों के लिए पुलिस तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द उन्हें फांसी की सजा दे तभी परिवार और बच्ची के साथ न्याय हो सकेगा। इस दौरान उनके साथ डॉक्टर पूनम तिवारी, रश्मि डालमिया, पूनम यशपाल सिंह, दीपशिखा पांडे, डॉक्टर मनीषा मिश्रा आदि रही।