Breaking News

प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत लगाया गया निःशुल्क रिफ्लेक्टर टेप, मास्क हेलमेट न होने पर 20 वाहनों का चालान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज दिनांक 28.06.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व यातायात प्रभारी कौशल कुमार पाठक द्वारा
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु दिनांक 22 जून 2020 से 28 जून 2020 तक के प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत सप्तम दिवस पर नरौली चौराहे पर वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया तथा यातायात नियमों के प्रति सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प का पालन कराते हुए जागरूक किया गया 
यातायात नियमो की जानकारी हेतु पम्पलेट /स्लोगन वितरण किया गया तथा आने जाने वाले  गलत तरीके से चलने वाले  20 वाहनों  का हेलमेट /मास्क न लगाने व गलत पार्किंग पर एम वी एक्ट में चालान किया गया।

और नया पुराने