Breaking News

सिधारी पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना सिधारी

प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में निरीक्षक अपराध अंशुमान यदुवंशी व उ0नि0 पंकज यादव  मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र , तलाश वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे लगातार मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 241/19 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 का वांछित अभियुक्त जगरनाथ यादव रेलवे स्टेशन तिराहे पर खड़ा है  गाड़ी का इन्तजार कर रहा है कही भागने के फिराक मे है जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है ।
मुखबिर खास की बात को विश्वास करके निरीक्षक अपराध मय हमराहीयान के साथ उक्त मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रेलवे स्टेशन तिराहे पर आकर अभियुक्त जगरनाथ यादव पुत्र रामअवध यादव सा0 पिपरहा दुलियावर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को अपराध का बोध कराते हुये समय 09.15 बजे दिनांक  28.06.20 को  गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. जगरनाथ यादव पुत्र रामअवध यादव सा0 पिपरहा दुलियावर थाना बिलरियागंज आजमगढ़

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 241/19 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. निरीक्षक अपराध अंशुमान यदुवंशी  थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

2. उ0नि0 पंकज यादव थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 54 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई ।



और नया पुराने