Breaking News

अतरौलिया: किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: 1. पूर्व का विवरण-   दिनांक 14.12.21 को थाना अतरौलिया क्षेत्र की एक गाँव की महिला ने थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि पवन गौड़ पुत्र टिहुली गौड़ निवासी गजेन्धरपट्टी भेदौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की नाबालिग लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 221/21  धारा 363/376 IPC व  3/4  पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।  
दिनांक 07.04.22 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त पवन गौड़ एक लड़की के साथ मुडेरा की तरफ जा रहे है। इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 मय हमराह द्वारा तेजापुर स्कूल के पास में मुडेरा जाने वाली रोड पर पहुंचा तो एक लड़का अपने साथ एक लड़की को लेकर मुडेरा की तरफ जा रहा था  उन्हे  मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये लड़के ने अपना नाम  1. पवन गौड़ पुत्र टिहुली गौड़ उम्र 24 वर्ष निवासी गजेन्धरपट्टी भेदौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ बताया  समय 10.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग-  

1.  मु0अ0सं0 221/21  धारा 363/376 IPC व  3/4  पाक्सो एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त– 

1. पवन गौड़ पुत्र टिहुली गौड़ निवासी गजेन्धरपट्टी भेदौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 

 गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव 2. का0 आनन्द कुमार 3. म0का0 नेहा अवस्थी  थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

और नया पुराने