आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं और कथित उत्पीड़न के विरोध में आगामी 03 जून 2026 दिन बुधवार को दोपहर 3 बजे सगड़ी क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क रौनापार में “विशाल गन्ना किसान पंचायत” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गन्ना किसान संघर्ष समिति, सगड़ी-आजमगढ़ द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद धर्मेंद्र यादव शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के कई विधायक, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
आयोजक के अनुसार कार्यक्रम में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, बेचई सरोज, अब्दुलेश यादव, विधायक मेहनगर पूजा सरोज, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, विजय यादव, संग्राम यादव, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सहित कई नेता शामिल होंगे।
इसके अलावा आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं की भी भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की तैयारी की जा रही है।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि गन्ना किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पंचायत को सफल बनाने की अपील की गई है।