आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़/लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मंच हेमंत सिंह के नेतृत्व में, प्रदीप सिंह कबूतरा एवं अर्जुन सिंह के साथ आजमगढ़ मंडल से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।
नवसदस्यों ने बताया कि वे ओमप्रकाश राजभर के संघर्ष, विचारों और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं तथा पार्टी की विचारधारा में अपना विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सुभासपा सामाजिक समरसता, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नवसदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रदेश में सुभासपा की नीतियों और जनहितकारी सोच के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
यह सदस्यता अभियान न केवल संगठनात्मक मजबूती का संकेत है, बल्कि आगामी राजनीतिक दिशा में सुभासपा के लिए एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम माना जा रहा है।