आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
बड़ा मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन व भंडारा।
सगड़ी-आज़मगढ़-सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में आशादीप हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेज पर बड़ा मंगलवार के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ विशाल भंडारा का हुआ आयोजन जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र सैकड़ो की संख्या में लोग हुए सम्मिलित।
जानकारी के अनुसार बड़ा मंगलवार के अवसर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार तीसरी बार सुंदरकांड का पाठ मंगलवार की सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुआ इस दौरान विधि विधान पूर्वक आचार्य ने मंत्रोच्चार कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया वही दर्जनों की संख्या में अस्पताल के सभी कर्मचारी सहित क्षेत्र के लोगों ने सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया सुंदरकांड पाठ के बाद दोपहर से शाम तक विशाल भंडारा का आयोजन किया गया