Breaking News

सगड़ी विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल के नेतृत्व में 3 जून को होगी विशाल गन्ना किसान पंचायत


सगड़ी, आजमगढ़। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं, बकाया भुगतान, बढ़ती लागत और किसानों के कथित उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर आगामी 03 जून 2026 (बुधवार) को सगड़ी तहसील क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क, रौनापार में विशाल गन्ना किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा।


 कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व सगड़ी विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल द्वारा किया जा रहा है।


पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में आज़मगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्र के कई विधायक, पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, बेचई सरोज, विधायक पूजा सरोज, अब्दुलेश यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, विजय यादव, संग्राम यादव, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समेत अनेक जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

सगड़ी विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए क्षेत्र के गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और अधिक से अधिक किसानों से पंचायत में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।

विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित यह किसान पंचायत क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर एक बड़ा मंच साबित हो सकती है, जिसमें किसानों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा के साथ आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।


और नया पुराने