आज़मगढ़।
सगड़ी।
मोतीलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर के प्रांगण में लगी प्रतिमा पर लोगों ने किया माल्यार्पण।
रौनापार। पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रासन सिंह की ३७ वी त पुण्यतिथि मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज रामनगर बैजा बारी के प्रांगण में विद्यालय के अध्यापकों ने सादगी के साथ स्वर्गीय सिंह की पुण्यतिथि मनाई। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चतुर्वेदी वह पूर्व विधायक के पुत्र सेवानिवृत्त अध्यापक देवेंद्र सिंह द्वारा कॉलेज प्रांगण में स्थित स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर दीप जलाकर माल्यार्पण किया।
पूर्व विधायक का जिले के विकास में काफी योगदान रहा, देवरां चल में शिक्षा के क्षेत्र में उनका काफी योगदान रहा वह आईटीआई स्कूल आजमगढ़ फाउंडेशन चेयरमैन रहे, कई विद्यालयों के प्रबंधक रहे।
उभरने ही नहीं देती बेईमानिया दिल की, नहीं तो कौन सा कतरा है जो दरिया हो नहीं सकता।
आज उनके द्वारा संस्थापित विद्यालय मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज रामनगर बैजाबारी में उनकी से३७ वी पुण्यतिथि मनाई गई
इस मौके पर राकेश कुमार चतुर्वेदी प्रधानाचार्य ,देवेंद्र सिंह, राम सिंह, अशोक सिंह ,रवि प्रताप पटेल, महेंद्र नाथ गौड, कालिंदी सिंह, राम जन्म आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत मे पूर्व विधायक के पौत्र आलोक प्रताप सिंह टन्नू ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।