Breaking News

जनपद मे अब तक कुल 152996 प्रवासी मजदूर जनपद में आये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 10 जून 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से 11 जून के प्रातः 6ः00 बजे तक कोविड-19 के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध करायी जा रही है। जनपद मे अब तक कुल 152996 प्रवासी मजदूर जनपद में आये हैं, जिसमें रेल व बसों द्वारा (औपचारिक माध्यम से) 98465 व अपने साधन से या अनौपचारिक माध्यम से 54531 प्रवासी मजदूर आये हैं। 
जिलाधिकारी ने बताया कि गत 24 घण्टे मे 02 नये कन्टेनमेंट जोन बनाये गये है। इस प्रकार अब तक जनपद में कुल 64 कन्टेनमेंट जोन घोषित किये जा चुके हैं। 
उन्होने बताया कि कुल 17 क्वारंटाइन सेन्टर हैं, जिसमें 173 व्यक्ति रूके हुए हैं, एवं सभी कम्युनिटी किचन की व्यवस्था संचालित है। 10 फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर में 135 व्यक्ति, 06 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में 03 व्यक्ति एवं 01 आश्रय स्थलों में 35 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है। 
आगे उन्होने बताया कि कुल 60 सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं। गत 24 घण्टे में 19 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 03 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव व 16 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है एवं अभी भी 343 जांच रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। 
उन्होने बताया कि एल-1 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती 97 कोरोना पाजीटिव मरीजों का द्वितीय सैम्पल जांच के लिए लैब में भेजा गया है।


और नया पुराने