आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 11 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु 08 जून 2020 को भेजी गयी सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट में से 03 मरीजों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें दो व्यक्ति जाफरपुर पल्हनी का तथा एक व्यक्ति सेमरा, निजामाबाद आजमगढ़ का है। सीएमओ बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 163 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 74 एक्टिव केस हैं, 85 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 04 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।