आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। कल दिनांक 31/03/2020 से जनपद आजमगढ़ में किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन नहीं चलेंगे तथा मोटरसाइकिल पर भी पूर्णतः पाबंदी रहेगी। मोटरसाइकिल पर विकलांग, असहाय, वृद्ध व मरीज ही आ जा सकेंगे। चार पहिया वाहन जिसकी जिला प्रशासन द्वारा अनुमति प्राप्त होगी वही चलेगी। बिना अनुमति के चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल मिलने पर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मोहल्लों में सब्जी की दुकानें व फल की दुकानें खुली मिलेंगी।