Breaking News

मण्डलायुक्त ने की मण्डलवासियों से लाकडाउन का पूर्णतया अनुपालन करने की अपील।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

कहा पूरा प्रशासनिक अमला दिन रात परिश्रम कर मूलभूत सुवधिायें उपलब्ध करा रहा है।

आजमगढ़ सोमवार 30 मार्च -- मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने कोरोना वायरस के संक्रमण और फैलाव को रोकने हेतु समस्त मण्डवासियों से वर्तमान में लागू लाकडाउन का पूर्णतया अनुपालन करने अपील की है। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि वैश्विक महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस की विभीषिका से देश को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लाकडाउन की घोषणा की गयी है जिसका पूर्णतया अनुपालन करना सभी लोगों का परम्कर्तव्य है। मण्डलायुक्त श्रीमती त्रिपाठी ने अपनी अपील में लोगों को अफवाहों से बचने एवं कोरोना वायरस के मिथकों को दूर कर सही ज्ञान से जागरुक बनने का आह्वान किया। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के स्वास्थ्य मन्त्रालयों द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों एवं सुझावों के अनुसार सावधानी बरतें तथा लाकडाउन का पूरी तरह अनुपालन करते हुए इस वैश्विक महामारी के संक्रमण, प्रसार और प्रभाव को समाप्त करने में सहयोग देने की अपेक्षा की है। श्रीमती त्रिपाठी ने यह भी कहा कि दिये गये दिशा निर्देशों और सुझावों पर पूर्णरूप से अमल करके हम शीघ्र ही इस वैश्विक महामारी से निजात पाने में सफल होंगे।
और नया पुराने