आज़मगढ़।
बिलरियागंज। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत भावारायपूर पट्टी टण्डन राय में कोरोना वायरस(COiVD-19) से बचने के लिए ग्राम वासियों को बचने के सुझाव एवं किटनाशक दवा का छिड़काव और प्रत्येक घर हाथ धुलने के लिए Detol साबुन एंव मास्क का वितरण किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान मो0 आज़म ने ग्रामवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचने के बार बार हाथ धुलते रहें, घर में रहें, भीड़ भाड़ से बचें, घर एंव गली को साफ रखें, किसी भी पड़ोसी को भूखा न सोने दें, गरीबों की मदद करें, खुद बचें दुसरों को भी बचायें। अगर किसी के पास राशन नहीं है, या दवा की ज़रूरत है तो मुझ से संपर्क करे.