आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 13 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 17 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जो 01व्यक्ति हर्रा की चुंगी, 01 व्यक्ति कांशीराम आवास कोतवाली, 01 व्यक्ति भदनपुर अतरौलिया, 02 व्यक्ति कोटकिला आजमगढ़, 01 व्यक्ति रौनापार हरैया ,03 व्यक्ति ठेकमा, 01व्यक्ति छितौनी अतरौलिया, 02 व्यक्ति कालीचौरा रैदोपुर, 02 व्यक्ति राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़, 02 व्यक्ति कुर्मी टोला एवं 01 व्यक्ति रैदोपुर का रहने वाला हैं।
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कंटेनमेंट जोन घोषित होगा।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 370 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 115 एक्टिव केस हैं, 245 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 10 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।