आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
दिनांक 18.06.2020 को श्री त्रिभुवन सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह ग्राम कटेहरी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ने थाना जहानागंज पर सूचना दिया कि दिनांक 13.06.2020 की रात्रि में हमारे दरवाजे पर लगा सोलर पम्प पाइप लाईन सहित चोरी हो गया । सूचना पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे आज दिनांक 13.07.2020 को उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय मय हमराही कर्मचारीगण के मु0अ0सं0 125/2020 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आया अभियुक्त छोटे लाल पुत्र मुन्नू लाल ग्राम मोहबल्लीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को समय करीब 11.15 बजे ग्राम नयनपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान मु0अ0सं0 125/20 धारा 379/411 भादवि थाना जहानागंज मे माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरणः- अभियुक्त छोटे लाल पुत्र मुन्नू लाल ग्राम मोहबल्लीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ पूछने पर गलती की माफी मांगते लगा ।पुछताछ पर उसने बताया कि मै व मेरा साथी राजा दोनो मिलकर सोलर पम्प ग्राम कटेहरी से चुराये थे और उस मोटर को मेरा साथी राजा दस हजार रूपये में किसी को बेच दिया जिसमें मुझे पांच हजार रूपया मिला था सारा पैसा खाने पीने में खर्च कर दिया और शेष बचे हुए 850 रूपया आप को दे दिया हूं । अब दोबारा गलती नही करुगा ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0-125//20 धारा 379/411 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
2. छोटे लाल पुत्र मुन्नू लाल ग्राम मोहबल्लीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1-उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2-का0 अरविन्द कुमार यादव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ ( नोडल अधिकारी) आईजीआरएस सेल जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में जनपद के सभी थाने एवं आईजीआरएस सेल जनपद आजमगढ़ के अथक परिश्रम से माह जून में जनपद आजमगढ़ को आइजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ | माह जून में प्राप्त कुल प्रार्थना पत्र 2756 जिनका निस्तारण समय अवधि में कराया गया |
1. निरीक्षक हिमेंद्र सिंह
2. कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड (ए) पुष्पराज
3. आरक्षी रामतेज यादव
4. आरक्षी शेषनाथ यादव
5. उर्दू अनुवादक फाहीम खाँ
