आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो / वांछित अभियुक्तो/अवैध शराब ब्रिकी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद के नेतृत्व मे उ0नि0 रत्नेश कुमार दुवे चौकी प्रभारी फरिहाँ मय हमराहीयान के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 व्यक्तियो 1. चन्द्रकेश पुत्र शिवनायक ग्राम दाउदपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ 2. मुसाफिर पुत्र सोचन ग्राम दाउदपुर थाना निजामाबाद आजमगढ. को झोले मे 20 शीशी अबैध शराब के साथ फरिहाँ से निजामाबाद जाते समय बडागाँव हुसामपुर के पास समय 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं- 115/20 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पुछताछ का विवरणः- पूछ-ताछ से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण चलते फिरते अवैध रूप से शराब बेचकर अपना जीवकोपार्जन करते है ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 115/20 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- चन्द्रकेश पुत्र शिवनायक ग्राम दाउदपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2- मुसाफिर पुत्र सोचन ग्राम दाउदपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ।
बरामदगी
1. 20 शीशी अबैध शराब ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री रत्नेश कुमार दुवे मय हमराहियान थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
