बदायूँ।
बदायूं: जनपद के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कसेर गांव की है। यहां रहने वाले अवधेश मिश्रा का घर कुंवरगांव-वजीरगंज रोड पर गांव के बाहरी हिस्से में बना है।रात वह घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। आधी रात को कुछ बदमाश वहां पहुंचे और अवधेश को जगाकर उसके सीने पर तमंचा रख दिया। सहमे अवधेश से घर का ताला खुलवाकर गिरोह भीतर दाखिल हो गया और वहां रखे नौ हजार रुपये समेत बाइक के पार्ट्स, कपड़े व अन्य घरेलू सामान लूटकर फरार हो गया। गिरोह के जाने के बाद हिम्मत जुटाकर अवधेश ने शोर मचाया तो आसपास इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी वहां आ गई और आसपास के इलाके में गिरोह की तलाश की लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इस पर टीम सुबह तहरीर लेकर आने की बात कहते हुए वापस लौट गई।
रिपोर्ट: यीशूदास