Breaking News

एक अवैध देशी रिवाल्वर व कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रानी की सराय।

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में दिनांक 19.09.2020 प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री रामायण सिंह के सतत पर्यवेक्षण में उ0नि0 श्री सुल्तान सिंह मय हमराही द्वारा चेक पोस्ट तिराहा पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की मोटर साइकिल सूपर स्पलैण्ड (ब्लैक रंग बिना न0) पर दो व्यक्ति रानी की सराय की तरफ से आ रहे है । जिनमें पीछे बैठे व्यक्ति के पास नाजायज असलाह भी है । इस सुचना पर पुलिस बल द्वारा बेरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग शुरू किया गया कि कुछ ही समय में एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये । जिनको रूकने का ईशारा किया गया तो पुलिस बल देखकर गाड़ी मुडाकर भागने का प्रयास किये कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर दोनो व्यक्तियो को मय मोटरसाइकिल समय 18.33 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया है । नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1. सोनू कुमार पुत्र अरूण निवासी ग्राम उपेन्दा  थाना देवगांव  जनपद आजमगढ़ 2. रविकान्त  पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम कुरंसू थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ बताया । बरामद मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त मोटरसाईकिल थाना क्षेत्र मेहनगर से चोरी हुई थी जिसके सम्बन्ध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0-95/18 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया है । मौके पर तलाशी से अभियुक्त रविकान्त के पास से एक अदद देशी रिवाल्वर 32 बोर ,एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0स0 137/20 धारा 41/411/419/420 भादवि 2. मु0अ0स0 138/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रविकान्त पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 
 *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तगण मोटरसाईकिल के सम्बन्ध पुछताछ में बताये कि हम दोनो ने आज से करीब 2 बर्ष पहले ग्राम लौदह इमादपुर थाना मेहनगर से उक्त मोटरसाईकिल किसी के  घर के दरवाजे के सामने से रात्रि में चोरी की थी और इसका रजि0न0 UP-50AD-3385  था । जिसको हमने धोखा देने की नीयत से हटाकर बिना न0 चला रहे थे कि आज आपने पकड लिया । अवैध असलहा के बारे मे पुछा गया तो कुछ बताने से कासिर रहा और चुप हो गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. सोनू कुमार पुत्र अरूण निवासी ग्राम उपेन्दा  थाना देवगांव  जनपद आजमगढ़ ।
2. रविकान्त  पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम कुरंसू थाना देवगांव  जनपद आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0 137/20 धारा 41/411/419/420 भादवि थाना रानी की सराय आजमगढ ।
2. मु0अ0स0 138/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ बनाम रविकान्त ।

बरामदगी

1. एक अदद अवैध देशी रिवाल्वर ,एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
2. एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेण्डर बिना नं0 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री सुल्तान सिंह, उ0नि0 श्री अनुपम जायसवाल, का0 अजीत  यादव, का0 जितेन्द्र यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने