आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ के जाफरपुर काशी राम आवास में रह रहे 11 वर्षीय प्रिंस चौरसिया की दोनो किडनी हो चुकी है डैमेज।
आज़मगढ़। जिले के जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास निवासी जितेंद्र मौर्य चौरसिया व पिंकी चौरसिया पैसे की आर्थिक तंगी के कारण कांशीराम अपने 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस मौर्य चौरसिया जिसकी दोनों किडनी खराब है, इलाज नहीं करा पा रहे हैं, प्रिंस के पिता फुटपाथ पर कपड़े बेचने का कार्य करते हैं।
परिवार के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉक डाउन से परिवार की हालत अधिक खराब हो गई,पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पिता ने बताया की उनके घरों में चूल्हा न जलने की नौबत आ गई थी।
परिवार के पास इतना धन नहीं है कि बच्चे को किसी बड़े अस्पताल में दिखा सकें। प्रिंस के माता पिता ने मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
इसकी जानकारी जब प्रखर सामाजिक सेवा समिति के लोगों को हुई। तो समिति ने मदद का के लिए हाथ बढाया, अपने संगठन व कुछ समाजसेवियों से धन इकट्ठा करके गरीब परिवार से शनिवार को मिलने पहुंचे व परिवार के लोगों को दस हज़ार की आर्थिक मदद पहुंचाई।
प्रबंधक राजवंत सिंह ने परिवार के लोगों को आश्वस्त किया कि हम लोग आगे भी अपने संगठन की तरफ से मदद करते रहेंगे।
प्रखर सामाजिक सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि- जाफरपुर काशीराम आवास में एक चौरसिया परिवार है, जिनका एक छोटा बच्चा प्रिंस जिसकी दोनो किडनी डैमेज है, परिवार दर दर भटक रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि- जो लोग भी बच्चे की मदद कर पाए वह लोग मदद के लिए आगे आये।
इस दौरान अमितलता सिंह, फुरकान खान, रामजी सिंह, नीतीश जायसवाल, विशाल रावत, युसुफ खान, हर्ष श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार, आदर्श श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, परवेज आलम, प्रभाकर आदि लोग मौजूद रहे।