आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के ब्लाक महराजगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बस्ती उगरपट्टी,वर्जी,खरगपुर,धड़सन,परायनपुर शिवालय,जलालपुर,भैरव बाबा के स्थान,राढी का पूरा,महराजगंज, पक्खनपुर अहिरौला आदि जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत बृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्य किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह किसान मोर्चा महामंत्री गोरखपुर ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया है वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत वातावरण को शुद्ध और साफ रखने का प्रयास किया गया है। इस दौरान उन्होंने सरकार की चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी।
साथ में क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सिद्धार्थ श्रीवास्तव, जिला मंत्री किसान मोर्चा नवीन राय, नरेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह( सच्चा ),पूर्व मण्डल अध्यक्ष रिषिदेव राय एवम् किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।