Breaking News

भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने आगे आए भाजपा नेता, हजारों लोगों को पिलाया पानी व शरबत


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लाटघाट-रौनापार मार्ग पर चला जलसेवा अभियान

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राहगीरों को बांटा गया पानी व शरबत

समाजसेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म, लोगों ने की सराहना

सगड़ी (आजमगढ़)। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सगड़ी तहसील क्षेत्र के एक गांव में समाजसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्राम सभा निवासी एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान के नेतृत्व में राहगीरों के लिए जलसेवा अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों को ठंडा पानी, शरबत और रूह अफजा वितरित किया गया।

लाटघाट-रौनापार मार्ग पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुआ यह अभियान शाम 4 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और यात्रियों को रोककर ठंडा पानी व शरबत पिलाया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।

कार्यक्रम के दौरान राजू चौहान ने कहा कि समाजसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण आमजन काफी परेशान हैं। ऐसे में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी साथियों के सहयोग से यह निर्णय लिया गया कि राहगीरों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

जलसेवा अभियान के दौरान राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि तेज धूप और उमस भरी गर्मी में ठंडा पानी और शरबत मिलना किसी राहत से कम नहीं है।

इस अवसर पर रविंद्र चौहान, रामहंस चौहान, अमन चौहान, रामविजय चौहान, दिनेश चौहान, भोला चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजसेवी मौजूद रहे।


और नया पुराने