आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ में शनिवार की दोपहर पोखरी में डूबने से ननिहाल आए 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल निवासी अजय सोनकर का 6 वर्षीय पुत्र अनुज पुत्र झमरू अपने ननिहाल में अजमतगढ़ निवासी मामा बेचन के घर आया था। वह शनिवार की दोपहर में कस्बा से बाहर पोखरी के किनारे शौच के लिए चला गया।
काफी देर तक उसके न लौटने पर परिवार के लोगो ने उसकी तलाश की। पोखरी में उसका उतराया हुआ शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई एक बहन में बड़ा था।
काफी देर तक उसके न लौटने पर परिवार के लोगो ने उसकी तलाश की। पोखरी में उसका उतराया हुआ शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई एक बहन में बड़ा था।