आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़। दिनांक 23/24.08.2020 अभियुक्तगण द्वारा वादी सुरेन्द्र चौहान पुत्र रामचन्द्र चौहान निवासी बनावे थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की पुत्री शकुन्तला देवी उम्र 25 वर्ष को दहेज की मांग को लेकर मारना पीटना प्रताड़ित करना व दहेज के लिये जान से मार डालना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 261/2020 धारा 498A/304B IPC व 3/4 DP ACT पंजीकृत था । जिसमे 2 अभियुक्तो को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 21.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक स्वतन्त्र कुमार सिंह मय हमराह का0 मुकेश सिंह, का0 अंकुर सिंह, का0 रामनिवास,म0का0 प्रिंयका गुप्ता, म0का0 शिवानी सिंह द्वारा मु0अ0सं0 261/2020 धारा 498A/304B IPC व 3/4 DP Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता चम्पा देवी पत्नी रामनगीना निवासी ग्राम कंजरा दिलशादपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को उसके घर बहद ग्राम कंजरा दिलशादपुर से समय 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 261/2020 धारा 498A/304B IPC व 3/4 DP Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्ता
चम्पा देवी पत्नी रामनगीना निवासी ग्राम कंजरा दिलशादपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक स्वतन्त्र कुमार सिंह थाना जीयनपुर मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।