आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मुबारकपुर।
चोरी करने के उपकरण,चोरी के रूपये एव मोटरसाइकिल बरामद।
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व मे दिनांक 20.09.2020 को हे0का0 संतोष कुमार यादव व का0 नागेन्द्र प्रसाद थाना मुबारकपुर द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान उदयभान महफूजुर्रहमान की मदद से व पुलिस की तत्परता से मस्जिद मे चोरी कर भाग रहे दो चोरो को मय चोरी के उपकरण चोरी के रूपयो के साथ ग्राम उदयभानपुर से समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछने पर उन्होने अपना क्रमशः 1. मो. अनीश पुत्र मो. जावेद निवासी रसूलपुर थाना बरदह जनपदआजमगढ़ 2. अबु सहमा पुत्र मो. एजाज निवासी रसूलपुर थाना बरदह जनपद-आजमगढ़ बताया । अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद पिलास , एक अदद टेस्टर , एक अदद चाकू , 09 अदद चाभी व चोरी के 509 रूपया नगद बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 199/20 धारा 454,380,411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण– अभियुक्तगण ने पुछताछ में बताया कि हम लोगो का घर ग्राम रसूलपुर थाना बरदह आजमगढ़ है । हम लोग अपनी रिस्तेदारी ग्राम असाउर आये थे । नमाज पढने के लिए ग्राम उदयभानपुर मस्जिद मे गये जहाँ मस्जिद मे कोई आदमी न होने से मस्जिद के पेटी मे रखा पैसा चुरा लिये । हम लोगो को चोरी करते हुए एक आदमी ने देख लिया जिससे हम लोग पकड़े गये ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण।
1. मो0अनीश पुत्र मो0 जावेद निवासी रसूलपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
2. अबु सहमा पुत्र मो0 एजाज निवासी रसूलपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 199/20 धारा 454,380,411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1. चोरी करने के उपकरण- 2 अदद पिलास , एक अदद टेस्टर , एक अदद चाकू , 09 अदद चाभी
2. चोरी के 509 रूपया नगद
3. एक अदद मोटरसाइकिल न0-UP50N7629 बरामद ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
हे0का0 संतोष कुमार यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ।
का. नागेन्द्र प्रसाद थाना मुबारकपुर आजमगढ ।