Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मुबारकपुर।

 आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी विषयक चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा के सतत पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.09.2020 को उ.नि. कमल नयन दूबे मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर रोडवेज मुबारकपुर इन्डिया गेस्ट हाउस के पास से एक व्यक्ति अवधेश यादव पुत्र मुखराम यादव निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ को एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर  साथ समय 6.40  बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 200/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अवधेश यादव पुत्र मुखराम यादव निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ

पंजीकृत  अभियोग

मु0अ0सं0 200/20 धारा 3,25 आयुध अधिनियम थाना मुबारकपुर  जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

एक अदद तमन्चा .315 बोर,02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर  

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उ0नि0 कमल नयन दूबे चौका प्रभारी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ । 
का0 कमलेश कुमार  थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
का0 विपिन यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
का0 अभय नरायन यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने