आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
उद्यमियों के समस्या के निस्तारण के साथ-साथ जनपद एवं मण्डल स्तर पर प्रतिमाह बैठक कर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश।
आजमगढ़ 21 सितम्बर-- मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति (प्रदेश स्तरीय उद्योग बंधु) की आनलाइन बैठक की गयी। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा एनआईसी आजमगढ़ में की गयी।
इस कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश स्तर पर उद्यमियों के समस्या के निस्तारण के साथ-साथ जनपद एवं मण्डल स्तर पर प्रतिमाह बैठक कर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्यमियों की समस्याओं को शीघ्रतिशीघ्र निस्तारित कर प्रदेश को इज आफ डूइंग रैकिंग में प्रथम स्थान पर लाने हेतु प्रेरित किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर प्रतिमाह जिला उद्योग बन्धु की बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं को निस्तारित किया जाय।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, रमेश सेठ औद्योगिक सहकारी समिति के अध्यक्ष, आईएमए के सदस्य मिथिलेश बरनवाल तथा बुनकर सोसाइटी मुबारकपुर के सचिव इफ्तेखार अहमत उपस्थित रहे।