Breaking News

दहेज उत्पीड़न के अभियोग में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद।

आज़मगढ़। दिनांक 22.09.2020 को  थाना क्षेत्र तहबरपुर जनपद आजमगढ़  निवासिनी एक महिला द्वारा थाना निजामाबाद पर शिकायत दर्ज कराई कि  अभियुक्तगण 1. शैलेन्द्र यादव  पुत्र सुरेश यादव (पति) 2. सुरेश यादव  पुत्र अज्ञात (ससुर) 3.  शीला देवी पत्नी सुरेश यादव (सास) 4. देवेन्द्र यादव पुत्र सुरेश यादव (देवर) 5. आरती पुत्री सुरेश यादव (ननद)  साकिनान- सरायसैफ थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा दहेज के लिये  मुझे मारे - पीटे,गाली दिये  व जान से मारने की धमकी दिये तथा देवर उपरोक्त द्वारा मौका पाकर  मेरे साथ छेड़खानी किया गया | जिस के संबंध मे थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 172/20 धारा 498ए, 323,504,506, 354 भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत    किया गया |
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त व महिला उत्पीड़न के अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये  निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  श्री पंकज पाण्डेय  व  क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन  तथा प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन  के सतत पर्यवेक्षण में  आज दिनांक 24.09.2020 को उ0नि0 श्री रहीमुद्दीन  मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 172/20 धारा 498ए, 323,504,506, 354 भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त देवेन्द्र यादव पुत्र सुरेश यादव  निवासी सरायसैफ थाना निजामाबाद आजमगढ़ को खपड़ा गांव चौराहा के पास समय करीब 09.10 बजे गिरफ्तार कर  चालान माननीय न्यायालय चालान किया जा रहा है |

पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0- 172/20 धारा 498ए, 323,504,506, 354 भादवि व ¾ डीपी एक्ट  थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त
 
देवेन्द्र यादव पुत्र सुरेश यादव साकिन सरायसैफ थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तारकरने वाली टीम उ0नि0 श्री रहीमुद्दीन मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ़

और नया पुराने