आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन बेलसर ( मंझरिया) गांव निवासी धीरज 18 वर्ष पुत्र दीपचंद राम ने बैटरी चोरी के आरोप से आहत होकर मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक धीरज राम ने 10 दिन पहले नरहन गांव निवासी सत्येंद्र मौर्य के ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर ली मारने पीटने और दबाव बनाने बैटरी लाकर वापस कर दी ।
वही कंजरा दिलशादपुर निवासी संजीव उर्फ काजू चौहान के ट्रक पर धीरज राम खलासी का काम करता था डेढ़ माह पहले ट्रक की बैट्री चोरी हो गई थी । काजू चौहान ने धीरज पर दबाव बनाने लगा की हमारे ट्रक की बैटरी जो चोरी हुई थी वो तुम ही लिये हो बैटरी वापस कर दो नहीं तो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करायेंगे ।
वहीं धीरज के पिता दीपचंद का कहना था कि भट्ठा संचालक काजू चौहान निवासी कंजरा दिलशादपुर थाना जीयनपुर ने भी बैटरी चोरी का इल्जाम लगाकर मारने पीटने की धमकी दे रहे थे। जिसे लेकर पंचायत भी हुई थी।
धीरज राम ने मंगलवार की रात्रि अपने ही घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने नरहन गांव के पास जीयनपुर अमिला मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया । सूचना पाकर पहुंची जीयनपुर कोतवाली की पुलिस और नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक कुमार मिश्रा ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता दीपचंद ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पुत्र को काजू और सत्येंद्र दोनों लोग बार-बार बैटरी चोरी का इल्जाम लगा रहे थे। जबकि जो बैटरी चोरी हुई थी। वह सत्येंद्र मौर्य को मिल चुकी थी। इसके बावजूद भी यह लोग मान नहीं रहे थे।मृतक के पिता दीपचंद की तहरीर पर पुलिस ने सत्येंद्र मौर्य निवासी नरहन और संजीव उर्फ काजू चौहान निवासी कंजरा दिलशादपुर के खिलाफ धारा 306,506, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।