Breaking News

तरवां:- एक तमंचा, जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारन्टी/ की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में व प्र0नि0 थाना तरवां के निर्देशन में उ0नि0 गोपाल सिंह मय हमराह के विनावर देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त में कस्बा उचहुवां में मौजूद थे तथा अपराध नियत्रंण व अपराधियों की धर पकड़ हेतु आपस में राय व चर्चा कर रहे थे कि तभी मुखबिर ने आकर बताया कि मु0अ0सं0 130/20 धारा 147/148/323/506/307 भादवि  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त इस समय तितिरा पुल पर बैठा है ऐसा लग रहा है कि वह कोई संगीन घटना करने की फिराक में है क्योंकि उसके पास असलहा भी है कि मुखबिर की बातों पर विश्वास करके पुलिस बल उचहुवां से प्रस्थान कर तितिरा पुल के लिए चल दिये। तितिरा पुल से 100 मीटर पहले गाड़ी रोककर खेतों के रास्ते अपने को छिपते छिपाते हिकमत अमली से पुल के नजदीक पहुचकर देखा गया तो एक व्यक्ति पुल के बाये पटरी पर पुल पर बैठा हुआ है तभी उसकी नजर एकाएक पुलिस वालों पर पड़ गयी और एकाएक रायपुर के तरफ भागने का प्रयास किया कि 50, 60 कदम जाते जाते हमराही कर्मचारीगण की मदद से घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम अरविन्द यादव पुत्र छिनक ग्राम बीबीपुर थाना तरवां आजमगढ़ बताया जो मु0अ0सं0 130/2020 धारा 147/148/323/506/307 भादवि में नामजद अभियुक्त है उससे भागने का कारण पुछा गया तो वह हाथ जोड़कर माफी मागने लगा बताया कि मेरे पास 315 बोर का नाजायज तमंचा व एक कारतूस है इसी डर से आपलोगो को देखकर भागने लगा जो आप लोगो ने पकड़ लिया। उसकी जामा तालाशी ली गयी तो एक अदद तमंचा 315 बोर व तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति से तमंचा कारतूस के संबंध में अधिकार पत्र मांगा गया तो कोई भी कागजात दिखाने से कासीर रहा । चुकि अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय अपराध है व अभियुक्त उपरोक्त संबंधित मु0अ0सं0 130/20 धारा 147/148/323/506/307 भादवि में वांछित चल रहा है को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 173/2020 धारा 3/25 A ACT पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त –

अरविन्द यादव पुत्र छिनक ग्राम बीबीपुर थाना तरवां आजमगढ़ उम्र करीब 27वर्ष 

बरामदगी

एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

पंजीकृत अभियोग–

मु0अ0सं0 173/2020 धारा 3/25 A ACT थाना तरवां जनपद आजमगढ़ । 

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 130/2020 धारा 147/148/323/506/307 भादवि

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

उ0नि0 गोपाल सिंह मय हमराह

और नया पुराने