आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कन्धरापुर
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान वांछित / गैंगेस्टर चोर/ लुटेरा/ नकबजन के वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन मे दिनांक 01.11.20 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/20 धारा 304 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त योगेन्द्र कुमार पुत्र टिल्ठू पासवान नि0 कोहड़ी खुर्द थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक 03.11.20 को समय 06.10 बजे उसके घर ग्राम कोहड़ी खुर्द से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पुछताछ का विवरण–गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ करने पर गलती की माफी मांगते हुए बता रहा है कि दिनांक 22.10.20 को मृतक रामविजय पुत्र अवतारू सरोज निवासी ग्राम कोहडी खुर्द जनपद आजमगढ़ के साथ मै अपनी मोटर साइकिल नं0 UP50AM8178 से रामविजय की ससुराल नदौरा थाना जियनपुर, आजमगढ़ गये थे वापसी में हम दोनो ने रास्ते में ठेके पर शराब भी पिया था और वापस गांव के बाहर मूलचन्द्र के हैण्ड पम्प के पास पानी पीने रामविजय जाने लगा तो मुझसे धक्का लग गया और रामविजय हैण्ड पम्प के चबुतरे की पक्की सिमेन्टेड मेडी पर सर के बल गिर गया और उसको चोट लग गयी तथा कुछ देर के बाद वह बेहोश हो गया। मै अपनी मोटर साइकिल लेकर अपने घर चला गया । बाद में पता चला कि उसके परिजन उसका इलाज कराने अस्पताल ले गये है और इलाज के दौरान दिनांक 01.11.20 को उसकी मृत्यु हो गयी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. योगेन्द्र कुमार पुत्र टिल्ठू पासवान नि0 कोहड़ी खुर्द थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 154/20 धारा 304 भादवि -थाना कन्धरापुर
*बरामदगी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह - थाना कन्धरापुर
2. का0 मो0 अली– थाना कन्धरापुर
3. का0 प्रदीप कुमार – थाना कन्धरापुर