चंदौली।
रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव
जनपद चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के टड़िया गांव के समीप स्थित कैली-चंदौली मार्ग पर हाइवा मशीन गुजरते वक्त हाईटेंशन विद्युत तार के सम्पर्क में आने से निकली चिंगारी की जद में आकर किसान की एक बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार टड़िया गांव निवासी रामराज यादव के खेत में लगी खड़ी फसल में चिंगारी से आग लग गई जिसके कारण खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार हाइवा मशीन सड़क से गुजरते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिसके कारण निकली चिंगारी ने आग रूप अख्तियार कर लिया। गनीमत रहा कि सड़क के बाईं पटरी की तरफ आग नहीं लगी नहीं तो कई घरों को अपनी चपेट में ले लेता और स्थिति काफी नाजुक हो जाती। सूचना पर पहुंचे भुपौली चौकी प्रभारी राजेन्द्र पटेल ने मौका मुआयना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दूसरी तरफ सदर कोतवाली के डेवढ़ील गांव में अज्ञात कारणों से लगि आग की जद में आकर जोगिंदर यादव की 10 बिस्वा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।