Breaking News

लाकडाउन : घर बैठे करें पैसे का भुगतान, डाक विभाग आपकी सेवा में मुस्तैद

चंदौली।

ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं निजात को सरकार द्वारा लागू लाकडाउन की अवधि में  लोगों को पैसों की काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारकों को बैंक उनके खातों में पैसा दे रही है। जिसको निकालने को बैंकों में भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है एवं फिजिकल डिस्टेंसी का भी फालोअप न के बराबर हो रहा है। इस समस्या के मद्देनजर शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुसार पैसों की किल्लत एवं लाकडाउन के पालन को सुनिश्चित करने हेतु खाताधारकों के लिए घर बैठे पैसे भुगतान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए खाताधारकों को घर बैठे आधार कार्ड एवं मोबाइल एटीएम के ज़रिए पैसे का भुगतान करने की कवायद में डाक विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो चुका है। 
जिला प्रशासन ने सहयोग करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मियों की तैनाती कर डाक विभाग के अधिकारियों का नम्बर कर्मियों को उपलब्ध कराया है। खाताधरक इन कर्मियों से मिलकर पैसों की जरूरतों के बाबत जानकारी दिया जाता है ततपश्चात ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मचारी इस आशय की जानकारी डाक विभाग के अधिकारियों को देते हैं। डाक विभाग तुरन्त कार्यवाही करते हुए डाकिया को धनराशि देकर आपके घर तक भेजते हैं। इस पैसे का भुगतान करने हेतु खाताधारकों का आधार नम्बर  लेकर मोबाइल एटीएम के जरिये पैसे का भुगतान किया जा रहा है। डाक विभाग के मुस्तैदी का ही परिणाम है कि एक सप्ताह के अंदर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से तीन करोड़ 71 लाख 90 हजार 961 रुपए की निकासी सुनिश्चित हुई है।
इस बाबत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया की खाताधारकों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मियों को लगाया गया है। कर्मी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों को पैसा निकालने में मदद दे रहें हैं।

और नया पुराने