मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
टेलीकास्ट/वेबकास्ट के माध्यम से देश के पंचायतों को संबोधित करेंगे माननीय प्रधानमंत्री।
आजमगढ़।
आजमगढ़ गुरुवार 23 अप्रैल-- जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने बताया है कि दिनांक 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक टेलीकास्ट/वेबकास्ट के माध्यम से देश की पंचायतों को सम्बोधित किया जायेगा एवं कोविड-19 आपदा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों से वार्ता भी की जायेगी।
उन्होने सभी जिला/पंचायत स्तरीय अधिकारीगण एवं जिला पंचायत/क्षेत्र पंचायत/ग्राम पंचायत सदस्यों से अपील किया हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये गये उद्बोधन को सुनना एवं अनुश्रवण करने के लिए आनलाइन वेबसाइट pmindiawebcast.nic.in पर देखा जा सकता है। इसी के साथ ही साथ ट्वीटर अकाउण्ट होल्डर सर्च आप्शन में #NPD2020, @Bhupendraupbjp, @CMOfficeUP, @myogioffice, @nstomar, @mopr_goi सर्च कर देखा जा सकता है।