आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर
आज़मगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेंवा में दो सगे भाइयों की पोखरे में जाने से मौत, परिवार में छाया मातम।
मिली जानकारी सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेंवा गांव निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र अबुशाद के दो मासूम बच्चे आरफीन 8 वर्ष, मोहम्मद फराज 6 वर्ष दोनों घर के पास कटीया लेकर गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे खेलते खेलते दोनों सगे भाई पोखरा के अंदर चले गए। कुछ देर बाद वहां बच्चों ने देखा कि वह सब पोखरा से नहीं निकले तो उसकी जानकारी उसके घर दिए दोनों बच्चों के परिवार के लोग पोखरा पर पहुंचकर बच्चों को ढूंढ कर बाहर निकाला तो दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। दो सगे भाइयों की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया।मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों ने गांव के प्रधान व सम्मानित व्यक्तियों के मौजूदगी में पंचनामा बनाकर कफन दफन कर दिया।