Breaking News

बेरमा गांव में जेसीबी द्वारा छीना जा रहा है गरीब मजदूरों का निवाला, अधिकारी बेखबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। लॉकडाउन के बाद सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं बना रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अधिकारिओ द्वारा दोहरे मापदण्ड से मजदूरों का निवाला छिना जा रहा है। अजमतगढ़ ब्लॉक में चकमार्ग पर मनरेगा मजदूरों की जगह धड़ल्ले से जेसीबी से काम कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक के बेरमा गांव में चकमार्ग के रिपेयर का काम जेसीबी मशीन द्वारा कराया जा रहा है, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं उधर काम करा रहे प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार द्वारा जेसीबी से काम कराना निर्देशित है इस कार्य से सरकार की मंशा पर अधिकारियों द्वारा पानी फेरा जा रहा और मजदूरों के निवाले पर ग्रहण लग गया है।

और नया पुराने