आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 03/11/2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल व पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में महिला/ बालिका उत्पीड़न के विरुद्ध एवं कानून के प्रति जनजागरूकता आदि के सम्बंध में निरंतर चलाये अभियान "मिशन शक्ति" के तहत डिजिटल वालिंटियर ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया ग्रुप पर जनपद के समस्त थानों द्वारा प्रचारित किया गया और जनपद के समस्त थानों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्कीम सवेरा, वरिष्ठ नागरिकों हेतु कम्युनिटी पोलिसिंग, डायल-112 की महिला स्कोर्ट सेवा, सीनियर सिटीजन सेल, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट आदि के बारे में जानकारी दी गयी ।
"मिशन शक्ति" के तहत थाना बिलरियागंज के एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रयाग इंटर काँलेज में तथा क़स्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज द्वारा महिलाओं को 1090, 181, 112 आदि हेल्प लाइन नम्बर, थाने पर सेवारत "महिला हेल्प डेस्क" आदि के सम्बंध में जागरूक किया गया ।