आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मुसलमानपुर अजमतगढ़ निवासी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी व जिला पंचायत सदस्य छपरा सुलतानपुर के भावी प्रत्याशी आशीष यादव कल सोमवार 2 नवम्बर को लखनऊ जाते समय जहाँगीरगंज के पास एक बाइक सवार को बचाने में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर लगभग 30 फुट खाई में गिर गई। जिससे आशीष यादव घायल हो गए, इस दौरान उनके साथ एक लोग और भी थे जिनको हल्की फुल्की चोट आई।
वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आशीष यादव के रिश्तेदार पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र प्रताप यादव ने मदद करते हुए आशीष यादव को हॉस्पिटल पहुँचाया, और वाहन को घर भेजवा दिया।
घायल आशीष यादव को चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने घर स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी, जिसके बाद आशीष यादव को उनके पैतृक निवास मुसलमानपुर, अजमतगढ़ पहुंचा दिया गया है, वर्तमान में उनकी स्थिति ठीक है।