Breaking News

पीड़ित की जमीन पर किये गए जबरदस्ती कब्जे को हटवाने को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी से लगाई न्याय की गुहार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़:- सगड़ी तहसील क्षेत्र के रोशन गंज गांव का निवासी मोतीराम पुत्र मुनईराम ने जमीनी विवाद को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित का कहना है कि सन 1990 में बाढ़ आने के भीषण कटान हुआ था कटान के बाद बाढ़ पीड़ितों को रोशन गंज नई बस्ती में 39,39 काली जमीन सरकार द्वारा आवंटन कराया गया था।
सरकार द्वारा आवंटित कराई गई 39 कड़ी की जमीन क्रम संख्या 26 27 28 पर दर्ज है जिस पर मेरे गांव के ही रामनरेश अपने आवंटित जमीन पर निर्माण न कराकर बल्कि पीड़ित के जमीन पर जबरदस्ती निर्माण कार्य कर रहा रहा है।
निर्माण कार्य रुकवाने के लिए पीड़ित ने 24 अक्टूबर को रौनापार पुलिस को लिखित सूचना दिया था लेकिन कोई कार्यवाही ना होने पर।
आज 3 नवंबर को पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि हमारे आवंटित जमीन पर दबंगों द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया है, जिसको हटवाया जाए।
पीड़ित ने बताया कि- उक्त लोग काफी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जो मुझ प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने वह मारपीट करने के लिए उतावला रहते हैं, जिसके कारण हम प्रार्थी का परिवार काफी भयभीत है।
पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर जबरदस्ती  किये गए कब्जे को हटवाने की मांग की है।

और नया पुराने