Breaking News

राठ गोलीकांड में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

हमीरपुर।

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर :03.11.2020----हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के ददरी गाँव में आज पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है जिसमें पूर्व प्रधान व उसके पुत्र की हुई मौत हो गई है जबकि पूर्व प्रधान दूसरा पुत्र गोली लगने से  गम्भीर रूप से घायल हो गया है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
आपको बता दे कि पूरा मामला  जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के ग्राम ददरी का है जहाँ पर सरेआम   फायरिंग से हड़कंप मच गया, फायरिंग में  पूर्व प्रधान पृथ्वीराज यादव पुत्र दयाराम व उसके पुत्र जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक पृथ्वीराज का दूसरा पुत्र धीरेंद्र गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुँची 108 एम्बुलेंस के द्वारा राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसे औपचारिक इलाज के बाद झांसी रेफर कर दिया गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटनास्थल पर ग्राम में भारी पुलिस फोर्स बल मौजूद है, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह मौजूद हैं, घायल धीरेंद्र ने गाँव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन फायरिंग कर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है, मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार है, और जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा घायल से पूछताछ की जाएगी जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी ।

और नया पुराने