आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रानी की सराय
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश तिवारी के कुशल निर्देशन में दिनांक 03.11.2020 उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि सोनवारा से दाऊदपुर जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध असलाह लिये खड़ा है । मुखबिर की इस सूचना पर बिना देरी किये क्षेत्र में मौजूद ईगल मोबाईल पर लगे कर्मचारी का0 अजीत यादव व का0 सुधांशु यादव को सोनवारा बुला कर पुलिस बल को साथ लेकर सोनवारा से दाऊदपुर मोड के पास पहुचकर वहा खडे एक व्यक्ति को एक बारगी घेरकर एक अदद तमंचा 315 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 18.25 बजे गिरफ्तार किया गय़ा । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम मो0 उमर पुत्र स्व0 अशफाक अहमद निवासी ग्राम सोनवारा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 157/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 उमर पुत्र स्व0 अशफाक अहमद निवासी सोनवारा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद अवैध तमंचा तथा एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 157/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 433/15 धारा 147/148/149/352/504/307 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 235/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 157/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रानी की जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह थाना रानी की सराय आजमगढ़।