Breaking News

महराजगंज:-पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़। दिनांक 01.11.2020 को महराजगंज थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने थाना महराजगंज पर शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 31.10.2020 की रात में मेरी जेठानी का लड़का अजीत पुत्र विजय चौहान द्वारा मेरी नाबालिक बेटी के साथ कोने में ले जाकर अश्लील हरकत किया तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 226/20 धारा 354ख IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।   
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 04.11.2020 को उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण के देखभाल क्षेत्र, जाँच प्रा0 पत्र व तलाश वाँछित व पेंडिंग विवेचना व वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 226/20 धारा 354ख IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट  से सम्बन्धित आरोपी अजीत पुत्र विजय चौहान सा0 देवारा जदीद जोड़वावर (सरन चौहान का पुरा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद  हैं, इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते आरोपी के घर के पहुंचे जहाँ पर एक व्यक्ति अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठा था । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया पुलिस टीम द्वारा चारपाई पर बैठे एक व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया।। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजीत पुत्र विजय चौहान सा0 देवारा जदीद जोड़वावर (सरन चौहान का पुरा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया गया, पकड़ा गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 354ख IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट  का वांछित आरोपी है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 08.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0226/20 धारा 354ख IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट  

गिरफ्तार अभियुक्त

अजीत पुत्र विजय चौहान सा0 देवारा जदीद जोड़वावर (सरन चौहान का पुरा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे,उ0नि0 हौसिला सिंह, हे0का0 उमाकान्त यादव, हे0का0 रमेश कुमार, का0 रामशरन

और नया पुराने